Sunday, March 22, 2026

अरविंद केजरीवाल ने नहीं मिल पाएंगी उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को पति से मिलने का इजाजत रद्द कर दिया गया। तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल को रखा गया है। उनसे मिलने के लिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मिलने के लिए अर्जी डाली थी लेकिन अब मिलने का इजाजत रद्द कर दिया गया है। 

सुनीता केजरीवाल मुख्यमंत्री से सोमवार को मुलाकात नहीं कर पाएंगी। जेल नियम के अनुसार, एक बार में दो लोग केजरीवाल से जेल में मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात सिर्फ सोमवार के लिए ही रद्द की गई है।

दिल्ली में किया रोड शो

सुनीता केजरीवाल ने रविवार को तिलक नगर के मॉल रोड पर रोड शो में हिस्सा लिया। पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा भी उनके साथ रहे। फूलों से उनका स्वागत किया जा गया। रोड शो में बुलडोजर नुमा ट्रैक्टर पर आगे का हिस्सा ऊपर उठाकर उसमें कुछ युवक बैठे दिखे। ऐसे में कोई दुर्घटना भी घटित हो सकती है।

21 मार्च को हुई थी केजरीवाल की गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च की शाम सीएम केजरीवाल को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह हिरासत में हैं। 

Super Admin

Santosh Singh

कृपया लॉगिन पोस्ट में टिप्पणी करने के लिए!

आप यह भी पसंद कर सकते हैं

Close Ad