Monday, June 9, 2025

Bihar Weather Update: बिहार के कई शहरों में येलो अलर्ट जारी, गर्मी बढ़ने से लोग हुए परेशान, पटना-शेखपुरा में टूटा तापमान का रिकॉर्ड


बिहार में गर्मी बढ़ने लगी है। पछुआ हवा ने बिहार का तापमान गर्म कर दिया है। शेखपुरा में कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। बिहार का सबसे गर्म शहर शेखपुरा रहा। शनिवार को शेखपुरा में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं औरंगाबाद में 43.7, जमुई और नवादा में 43.2, भोजपुर में 42.7, गया में 43, बांका में 42.6 एवं पटना में 42.2 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। 

भीषण गर्मी के मद्देनजर पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें पटना, भोजपुर, जमुई, शेखपुरा, औरंगाबाद, बांका, नवादा और नालंदा शामिल हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि मौसम अभी और गर्म होने की संभावना है। अगले चार दिनों तक गर्मी ऐसी की देखने को मिलेगी। 

कई जिलों में तापमान 40 से पार पहुंच गया है। जबकि अभी मई जून का महीना आना बाकी है। ऐसे में लोगों को गर्मी से और हालात खराब हो जाएगी। इन महीनों में लू चलने की संभावना भी है। 

Super Admin

Santosh Singh

कृपया लॉगिन पोस्ट में टिप्पणी करने के लिए!

आप यह भी पसंद कर सकते हैं