Monday, June 9, 2025

Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ा पारा, तापमान हुई 40 डिग्री से पार, 9 जिलों में जारी की गई है लू की चेतावनी


अप्रैल का महीना जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है ठीक उसी प्रकार बिहार में गर्मी बढ़ती जा रही है। बिहार में अब सभी जिलों में तापमान 40 से पार जा चुका है। इसी बीच लोकसभा का चुनाव भी चल रहा है। ऐसे में यह सबके लिए मुश्किल होगा। चुनाव की गर्मी के साथ साथ अब मौसम की गर्मी भी लोगों को झेलनी होगी। लोगों को दोपहर 12 से 3 के बीच घर से बाहर निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है।

शनिवार को गोपालगंज, सिवान, बक्सर, कैमूर, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, गया और जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसी संभावना है कि एक-दो दिनों यह 42 डिग्री को पार सकता है। वहीं पछुआ हवा 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। हवा के कारण नदी में नाविकों तथा उससे यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

Super Admin

Santosh Singh

कृपया लॉगिन पोस्ट में टिप्पणी करने के लिए!

आप यह भी पसंद कर सकते हैं