- द्वारा Santosh Singh
- Jun 21, 2023
नसरपुर जल संचय कब्जा मामला: अपराधी इतिहास वाले दबंगों पर उठ रहे सवाल, प्रशासन से लाइसेंस रद्द करने की मांग
ग्राम
नसरतपुर, थाना संदेश, जिला भोजपुर, थाना-नंबर 187 में-विहार सरकार के जमीन सर्वे-खाता न० 5rd566 , प्लॉट/खेसरा नंo 2035 एवं 2039 रकबा लगभग 50 डिसमिल, जल संचय को
दबंगों द्वारा किया जा रहा है
कब्जा ।
सार्वजनिक जल संचय पर
दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे
का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। NL9 NEWS की तहकीकात में
कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
मुख्य
आरोपी और उनका आपराधिक
इतिहास
जांच
में शामिल नाम:
1. संतोष
सिंह, पिता - हरेंद्र सिंह उर्फ भुअर सिंह
संतोष
सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड
कुछ
साल पहले एक आपराधिक वारदात
को अंजाम देते समय संतोष सिंह के दाहिने पैर
के घुटने में गोली लगी थी, जिसका इलाज उसने आरा के एक निजी
नर्सिंग होम में गुपचुप तरीके से कराया था।
आज
भी वह गोली लगने
के कारण लंगड़ा कर चलता है।
चिकू
सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड
लगभग
दो साल पहले एक ट्रक लूट
की घटना में शामिल था।
भागने
के दौरान अपने अवैध हथियार से ही गोली
चल गई थी, जो
उसकी जांघ में लगी थी।
उसका
इलाज भी गुपचुप तरीके
से एक निजी नर्सिंग
होम में कराया गया था।
प्रशासन
कर सकता है मेडिकल जांच
NL9 NEWS जिला प्रशासन से यह मांग करता है कि संतोष सिंह के आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखते हुए उसका जारी किया गया हथियार लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाए।
इस
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच
हो और दोषियों पर
कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन
की जिम्मेदारी
यदि
प्रशासन ऐसे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को लाइसेंस जारी
करता है, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए खतरा
बन सकता है। अब देखना यह
होगा कि जिला प्रशासन
इस मामले में क्या कदम उठाता है।
NL9 NEWS इस
खबर पर अपनी नजर
बनाए रखेगा और आगे की
जानकारी भी आपको देता
रहेगा।